| चार मेट्रो स्टेशन दो घंटे बंद रहने से यात्री हुए परेशान by nikhilndls on 21 May, 2013 - 04:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | चार मेट्रो स्टेशन दो घंटे बंद रहने से यात्री हुए परेशान on 21 May, 2013 - 04:00 AM | |
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : चीनी प्रधानमंत्री के दिल्ली दौरे और तिब्बतियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली इलाके के चार प्रमुख मेट्रो स्टेशन सुबह आठ से 10 बजे तक बंद रखा गया। हालांकि इंद्रप्रस्थ स्टेशन को भी बंद करने की घोषणा की गई, लेकिन कुछ देर बाद ही स्टेशन को खोल दिया गया। यह अलग बात है कि इससे भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। | ||