| - अब शताब्दी में नहीं तरसेंगे पानी को - Amar Ujala by nikhilndls on 15 February, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | - अब शताब्दी में नहीं तरसेंगे पानी को - Amar Ujala on 15 February, 2013 - 06:00 AM | |
चंडीगढ़। शताब्दी में अब जल्द ही खाने-पीने की व्यवस्था में सुधार नजर आएगा। अमर उजाला में एक सप्ताह से लगातार ट्रेन में यात्रियों को आने वाली परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद रेलवे ने इस बारे में संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने कैटरिंग ठेकेदार को जोर देकर व्यवस्था को सुधारने को कहा है। अब शताब्दी में साउथ इंडियन खाने की भी पूरी व्यवस्था होने की उम्मीद है। इसके अलावा पर्याप्त पानी की बोतलों का बंदोबस्त करने को कहा गया है। अमर उजाला ने शुक्रवार को शताब्दी में साउथ इंडियन डिश प्रत्येक यात्री को न परोसे जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, पिछले सप्ताह ही पानी न मिलने पर यात्रियों द्वारा हंगामा भी किया गया था। रेलवे प्रशासन ने कैटरिंग ठेकेदार से इन मामलों में जानकारी मांगी। अंबाला मंडल के सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर जीएम सिंह ने बताया कि शताब्दी के यात्रियों के लिए कोशिश रहती है कि उन्हें मिक्स ब्रेकफास्ट मिल सके। इसलिए रोजाना ढाई सौ यात्रियों के लिए साउथ इंडियन डिश भी ले जाई जाती है। हालांकि यह डिश सभी लोगों तक नहीं पहुंचती है। ऐसे में साउथ इंडियन डिश की संख्या ज्यादा की जाएगी। वहीं, करंट बुकिंग के स्टेटस को देखकर पानी की बोतलें भी उससे ज्यादा कर दी गई हैं ताकि ट्रेन में लोगों को प्यासा न रहना पड़े। नई शताब्दी के तो नॉन स्टाप दिल्ली तक जाने की वजह से यात्री कई घंटे पानी को तरसते रहते थे। वर्जन रेलवे की कोशिश है कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न आए। इसलिए कैटरिंग ठेकेदार को उम्दा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पानी की बोतलें भी अब ज्यादा रखी जाएंगी। - जीएम सिंह, सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर, अंबाला मंडल | ||