| - एसी फेल होने पर भड़के मुरी के मुसाफिर - Amar Ujala by nikhilndls on 18 May, 2013 - 12:01 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | - एसी फेल होने पर भड़के मुरी के मुसाफिर - Amar Ujala on 18 May, 2013 - 12:01 AM | |
इलाहाबाद। दिल्ली से ट्रेन के छूटते ही मुरी एक्सप्रेस के कोच की एसी फेल होने से भड़के यात्रियों ने बृहस्पतिवार की शाम को जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों के जबरदस्त विरोध और प्रदर्शन के कारण रेलवे प्रशासन ने स्लीपर कोच में यात्रियों को सवार कर रवाना किया। इसके पहले जनरल कोच लगाने की कोशिश की गई तो यात्री बेडरोल की चादर बिछाकर प्लेटफार्म पर ही बैठ गए। दिल्ली से टाटानगर जा रही मुरी एक्सप्रेस शाम को करीब 5.45 बजे जंक्शन के छह नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही एसी-3 कोच के यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। यात्रियों की शिकायत थी कि दिल्ली से ट्रेन छूटते ही कूलिंग बंद हो गई। कानपुर समेत बीच के स्टेशनों पर इसकी शिकायत की गई लेकिन कहीं भी मरम्मत नहीं कराई गई। सभी स्टेशनों पर टालमटोल कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। यात्रियों ने मांग की कि दूसरा एसी कोच जोड़ा जाए। नाराजगी देख रेलवे प्रशासन ने एसी कोच के यात्रियों के लिए जनरल कोच ट्रेन में लगाने की कोशिश की। इसे देख यात्री और भड़क गए। हंगामा और बवाल बढ़ने पर ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया। इसके बाद शाम सवा सात बजे ट्रेन रवाना हो सकी। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें बृहस्पतिवार की सुबह जंक्शन पर देर से पहुंचीं। प्रयागराज और मथुरा एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से आईं। संगम एक्सप्रेस सुबह करीब 11 बजे के बाद आई। इसके कारण संगम एक्सप्रेस को पुटबैक कर दिया गया। इसे शाम सात बजे इलाहाबाद से भेजने की घोषणा की गई लेकिन ट्रेन शाम करीब 7.30 बजे प्लेटफार्म पर ही लगाई जा सकी। सो, सवा घंटे की देरी से गाड़ी जंक्शन से छूट सकी। शाम को प्लेटफार्म पर देर से लगने के कारण गाड़ी के यात्री भी काफी परेशान हुए। Share | ||