| - गंदगी मिलने पर दो टीसी का तबादला - Amar Ujala by railenquiry on 22 April, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
railenquiry | - गंदगी मिलने पर दो टीसी का तबादला - Amar Ujala on 22 April, 2013 - 09:00 AM | |
वाराणसी। एक दिन पूर्व कैंट रेलवे स्टेशन की दुर्दशा देख रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय मित्तल की फटकार के बाद रेलवे प्रशासन की नींद टूटी है। शनिवार को दिनभर स्टेशन पर साफ सफाई का कार्य चलता रहा है। डारमेट्री रूम में गंदगी मिलने पर दो टीसी का अंतरमंडलीय स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं, उच्चाधिकारियों की टीम लखनऊ से रविवार को आकर व्यवस्था को दुरुस्त कराएगी। कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को चारों ओर गंदगी और इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित खामियां मिली थीं। इस पर उन्होंने डीआरएम को कड़ी फटकार लगाई थी। सूत्रों का कहना है कि अब एडीआरएम आरके लाल, सीनियर डीसीएम एके श्रीवास्व, सीनियर डीओएम समेत अन्य अधिकारी आ रहे हैं, जो एक बैठक करके सभी समस्याओं का हल निकालेंगे। साथ स्टेशन पर खान-पान, साफ-सफाई, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य तकनीकी समस्याओं में सुधार किया जाएगा। खराब पड़े वाटर कूलरों, टूटे शेड एवं पंखों की मरम्मत भी कराई जाएगी। | ||