| 16 से चलेगी नई ट्रेन by riteshexpert on 11 May, 2013 - 12:01 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | 16 से चलेगी नई ट्रेन on 11 May, 2013 - 12:01 PM | |
वाराणसी : नई ट्रेन वाराणसी-लखन ऊएक्सप्रेस 16 मई से चलाई जाएगी। इस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाग लेने की संभावना है। हालांकि अब तक ट्रेन की समय सारिणी घोषित नहीं की गई है। गौरतलब है कि रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने रेल बजट में वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। यह गाड़ी वाराणसी से भदोही, जंघई, बादशाहपुर, प्रतापगढ़, जायस, गौरीगंज, रायबरेली, बछरावां होकर चलेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित कुर्सीयान, आठ जनरल व दो एसएलआर डिब्बे होंगे। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आमोद गुप्ता ने बताया कि अब तक ट्रेन के परिचालन का कोई दिशा-निर्देश मुख्यालय से प्राप्त नहीं हुआ है। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम अश्रि्वनी श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि सोमवार तक समय सारिणी समेत उद्घाटन के कार्यक्रम तय कर लिए जाएंगे। | ||