| 34 घंटे विलंब से आयी आनंद विहार स्पेशल by irmafia on 05 December, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | 34 घंटे विलंब से आयी आनंद विहार स्पेशल on 05 December, 2012 - 12:00 PM | |
पटना: ट्रेन से सफर करने के बजाय यात्रियों का रात-दिन प्लेटफॉर्म पर ही गुजर रहा है. दिल्ली से पटना आ रहे यात्री ट्रेन में बैठे-बैठे परेशान हो चुके हैं, तो पटना से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में यात्री पूरी तरह थक चुके हैं. ट्रेनों की स्थिति यह है कि स्पेशल ट्रेनें 20 से 54 घंटे विलंब से आ जा रही हैं, तो वहीं नियमित ट्रेनों का परिचालन भी बेपटरी हो चुका है.02394 आनंद विहार पटना स्पेशल ट्रेन मंगलवार को 15 घंटे विलंब से पटना पहुंची. विलंब से पहुंचने के कारण इसे रिशिडय़ूल किया गया और यह 02393 पटना आनंद विहार स्पेशल ट्रेन रात 8.30 बजे खुली. यह ट्रेन सोमवार को खुली वाली थी.12393 राजेंद्रनगर-नयी दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस रात के 1.20 बजे पटना से खुली, वहीं 12387 राजेंद्रनगर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस रात 12 बजे खुली. | ||