| Indian railway gift you illnesses in travel - यात्रीगण ध्यान दें! भारतीय रेल यात्रा में आपको दे सकती by AllIsWell on 15 May, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | Indian railway gift you illnesses in travel - यात्रीगण ध्यान दें! भारतीय रेल यात्रा में आपको दे सकती on 15 May, 2013 - 08:00 PM | |
वाराणसी. रेल किराए में इजाफा करते समय सरकार ने यह दलील दिया था कि पैसे की कमी की वजह से यात्री सुविधाएं नहीं मिल पाती। इसी आधार पर रेल किराए में पर्याप्त इजाफा किया गया था। पर आज भी स्थिति ढाक के तीन पात है। हाईटेक सुविधाओं के नाम पर लोगों की जेब तो ढीली हो गई, लेकिन बुनियादी सुविधाएं ही नदारद हैं। यहां तक कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सेहत से खिलावड़ करने लगा है। यकीन नहीं होता तो वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित पीने के पानी की टंकियों से संबंधित दैनिकभास्कर.कॉम के स्टिंग ऑपरेशन को देखिए और पढिए। | ||