| आज से चलेगी छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन by railgenie on 27 April, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | आज से चलेगी छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन on 27 April, 2013 - 06:00 AM | |
जागरण संवाददाता, (कुशीनगर) : रेल बजट 2010-11 में स्वीकृत छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन आज से चलेगी। गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह की पहल पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल ने इसके लिए हरी झण्डी दे दी है। शुरूआत मे यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक दिन शनिवार को चलेगी जबकि दो माह बाद ट्रेन का नियमित संचालन सप्ताह में तीन बार होगा। | ||