| आनंद विहारः हॉल्ट से जुडे़गा टर्मिनल by railgenie on 02 April, 2013 - 08:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | आनंद विहारः हॉल्ट से जुडे़गा टर्मिनल on 02 April, 2013 - 08:00 AM | |
नई दिल्ली।। आनंद विहार आकर टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें अगर नई दिल्ली तक जाने लगें और नई दिल्ली वाली ट्रेनें आनंद विहार जाकर टर्मिनेट हों तो? हालांकि अभी यह मुमकिन नहीं है, लेकिन दो से तीन साल में ऐसा होने जा रहा है। रेलवे चाहती है कि आनंद विहार को टर्मिनल ही रहने दिया जाए लेकिन उसे टू वे बनाया जाए ताकि किसी भी साइड से आने वाली ट्रेनें यहां टर्मिनेट हो सकें। | ||