| आम आदमी पार्टी ने रेलवे स्टेशन का किया दौरा by irmafia on 03 June, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | आम आदमी पार्टी ने रेलवे स्टेशन का किया दौरा on 03 June, 2013 - 06:00 PM | |
आम आदमी पार्टी की होशियारपुर इकाई के विशेष दस्ते ने रविवार को रेलवे स्टेशन होशियारपुर का दौरा किया। ज्ञात रहे कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर नियमों के अनुसार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तत्काल बुकिंग का प्रावधान है। सब्जी मंडी के निवासी विजय कुमार ने कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट नवीन जैरथ को तत्काल बुकिँग के समय अनियमिताओं के बारे में बताया था। विजय कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले जब वह तत्काल नियम के तहत रेलवे टिकट की बुकिंग करवाने आया तो उसे स्टेशन पर काम करने वाले कुछ लोगों ने घेर कर कहा कि तत्काल में वह सीधे तौर पर बुकिंग नहीं करवा सकता। इसके लिए उसे अधिक पैसे देकर उनके द्वारा ही बुकिंग लेनी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी के सदस्य जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने पाया कि रेलवे स्टेशन पर जनता की जानकारी हेतु लगाए गए इलेक्ट्रोनिक नोटिस बोर्ड पिछले कई दिनों से बंद पड़े है। वहां मौजूद कई लोगों ने शिकायत की रेलवे कर्मचारियों का व्यवहार उनके प्रति कई बार उनके प्रति अभद्र होता है। एडवोकेट जैरथ ने शिकायत कर्ता विजय कुमार व आप की पूरी टीम के साथ स्टेशन मास्टर से इन सभी शिकायतों के बारे में बातचीत की। स्टेशन मास्टर ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से उन्होंने तत्काल बुकिंग की देखरेख वह खुद कर रहे है । उन्होंने कहा कि संबंधित रेलवे कर्मचारी के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति को गैर कानूनी ढंग से रेलवे टिकट बेचने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे में वह मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच करके इसका निपटारा करेगे। बंद पडे़ इलैकट्रोनिक बोर्डो की शिकायत वह पहले ही रेलवे के उच्चाधिकारियों को कर चुके है। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी डा. जसवीर सिंह परमार, मंगत राम कालिया, संदीप शर्मा, रिटायर्ड इंजीनियर एसपी शर्मा, रवि कुमार चीकू, बनारसी दास, बलजिंदर पाल सिंह, कुनाल सूद, कंवर बडवाल, विजय कुमार, गुरदेव सिंह, कर्नल बलदेव सिंह, मनविंदर सिंह, मुहम्मद ईशहाक इत्यादि उपस्थित थे। | ||