| इंजन फेल होने से दो घंटे रहे ट्रेन बाधित by greatindian on 25 April, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
greatindian | इंजन फेल होने से दो घंटे रहे ट्रेन बाधित on 25 April, 2013 - 06:00 AM | |
झाझा : बुधवार को किउल -जसीडीह रेलखंड के रजला हाल्ट के पास डाउन लाइन में एक माल गाड़ी का इंजन फेल हो जाने से डाउन लाइन पर लगभग दो घंटे तक परिचालन ठप रहा। जिसके कारण कई एक्सप्रेस गाड़िया विभिन्न स्टेशनों पर घंटों खड़ी रही। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 9:10 बजे एक मालगाड़ी झाझा से खुली। रजला हाल्ट के समीप उक्त गाड़ी का इंजन फेल हो गया। डाउन लाइन के 18184 टाटा -दानापुर एक्सप्रेस एवं अकालतख्त एक्सप्रेस झाझा स्टेशन पर घंटों खड़ी रही। झाझा से इंजन भेजे जाने के बाद डाउन लाइन का परिचालन प्रारंभ हो सका। | ||