| एक्जीक्यूटिव लाउंज by nikhilndls on 21 March, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | एक्जीक्यूटिव लाउंज on 21 March, 2013 - 08:00 PM | |
रेल राज्यमंत्री श्री अधीर रंजन चौधरी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि हाल ही में, भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम द्वारा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक एक्जीक्यूटिव लाउंज खोला गया है। बिलासपुर, विशाखापत्तनम, पटना, नागपुर, जयपुर और बेंगलुरू में इसी प्रकार के एक्जीक्यूटिव लाउंज स्थापित करने की घोषणा रेल बजट 2013-14 में की गई है। नीति के अनुसार, एक्जीक्यूटिव लाउंज की स्थापना आईआरसीटीसी के माध्यम से करनी होती और इसलिए भारतीय रेल द्वारा कोई व्यय नहीं किया जाता है। एक्जीक्यूटिव लाउंज में वाईफाई इंटरनेट, बफेट सेवाएं, वॉश एंड चेंज, मांग के अनुसार प्रस्थान से पूर्व और आगमन के पश्चात द्वारपाल सेवाएं जैसी सुविधाएं होंगी। | ||