| केंद्र से मेट्रो के अनुमोदन में होगी देरी Lucknow | अंतिम अपडेट 2 अगस्त 2013 5:33 AM IST प by riteshexpert on 03 August, 2013 - 05:59 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | केंद्र से मेट्रो के अनुमोदन में होगी देरी Lucknow | अंतिम अपडेट 2 अगस्त 2013 5:33 AM IST प on 03 August, 2013 - 05:59 AM | |
लखनऊ। मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) केबिनेट के समक्ष बृहस्पतिवार को नहीं पहुंच सकी है। बताया जा रहा है कि, केबिनेट नोट के लिए अनिवार्य विभिन्न विभागों की टिप्पणियां नहीं मिलने से इसे पेश नहीं किया जा सका है। एक अगस्त मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए केबिनेट अप्रूवल की डेडलाइन तय थी। अब केबिनेट की अगली बैठक में यह प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में अभी डीपीआर अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार को भी नहीं भेजा जा सकेगा। ऐसे में डीएमआरसी ने 15 अगस्त की जो डेडलाइन केंद्र सरकार से डीपीआर अनुमोदन के लिए रखी है, वह भी इसी अनुपात में आगे बढ़ जाएगी। | ||