| गर्मी छुट्टी में ट्रेनों में नो-रूम by railgenie on 10 May, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | गर्मी छुट्टी में ट्रेनों में नो-रूम on 10 May, 2013 - 12:00 PM | |
गर्मी की छुट्टियों को लेकर ट्रेनों में सीट की मारामारी शुरू हो गई है। रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गोरखपुर, पटना, पुणे और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में अगले एक महीने तक नो-रूम की स्थिति है। ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण यात्री परेशान है। जबकि रेलवे ने भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगाने या समर स्पेशल ट्रेन चलाने के संबंध अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। सामाजिक संगठनों ने एक्स्ट्रा कोच लगाने की मांग की है। | ||