| जीएम के निरीक्षण से पहले डीआरएम लेंगे जायजा 10233825 by Mafia on 22 March, 2013 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
Mafia | जीएम के निरीक्षण से पहले डीआरएम लेंगे जायजा 10233825 on 22 March, 2013 - 12:00 AM | |
बरेली : उत्तर रेलवे के जीएम वीके गुप्ता के निरीक्षण से पहले मुरादाबाद मंडल के डीआरएम सुनील माथुर बरेली जंक्शन पर चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे। गौरतलब है कि 18 अप्रैल को जीएम वीके गुप्ता निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। जीएम को निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिले, इसको लेकर बरेली जंक्शन पर जनवरी माह से ही जोरदार तैयारियां चल रही हैं। प्लेटफार्म एक पर जहां टूटे पत्थर बदल दिए गए हैं, वहीं अन्य प्लेटफार्मो पर गड्ढे भरने का काम चल रहा है। जंक्शन पर स्थित सभी भवनों और प्लेटफार्म के टीन शेड की रंगाई-पुताई कर उन्हें भी चमकाया जा रहा है। | ||