| ट्रेन के चालक को नींद से जगाएगी स्मार्ट ई-ड्रेस by nikhilndls on 23 May, 2013 - 08:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | ट्रेन के चालक को नींद से जगाएगी स्मार्ट ई-ड्रेस on 23 May, 2013 - 08:00 AM | |
अब ट्रेन के चालक को नींद आई तो उसकी ड्रेस स्वयं ही जगा देगी। चालक ने शराब पीकर ट्रेन चलाई तो मुख्यालय पर तुरंत संदेश पहुंच जाएगा। धुंध के सीजन में सिग्नल दिखाएगी तो भारी गर्मी से राहत देने के लिए ड्रेस ठंड का अहसास कराएगी। भारतीय रेलवे के इतिहास में ऐसी पहली ड्रेस बन रही है जो चालक आराम से पहनकर खुद व हजारों यात्रियों की सुरक्षा कर सकता है। भिवानी के टीआइटी कॉलेज के इंजीनियरिंग के छात्रों व प्राध्यापकों के इस प्रोजेक्ट को रेलवे डीजल लोकोमोटिव शेड तुगलकाबाद ने भी अस्थायी अनुमति प्रदान की है। | ||