| ट्रेनों की ली गई सघन तलाशी by irmafia on 16 February, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | ट्रेनों की ली गई सघन तलाशी on 16 February, 2013 - 03:00 PM | |
भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल रेलवे स्टेशन से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की शुक्रवार को एसएसबी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जांच की। सशस्त्र सीमा बल 13 वीं बटालियन पनटोका कैम्प प्रभारी स्वराज कमल व महिला बटालियन की सब इंसपेक्टर रूम्पा ग्राईन तथा आरपीएफ के प्रभारी एनके सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में डॉग स्क्वायड व आधुनिक उपकरणों के साथ जवानों ने नारकोटिक्स व विस्फोट की जांच की। इस दौरान मुख्य रूप से रक्सौल-दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस तथा रक्सौल-नकटियागंज रेल खंड पर चलने वाली यात्री ट्रेनों की सघन तलाशी व संदिग्ध यात्रियों के माल-सामान आदि की जांच की गई। इस दौरान एसएसबी की निधि कुमारी, बबिता कुमारी, शांति कुमारी, सब इंसपेक्टर गोपाललाल खटिक, सुरेश कुमार, पवन कुमार के साथ डॉग स्क्वायड के मुख्य प्रशिक्षक सुधीर कुमार, डी दास शिव कुमार तथा आरपीएफ के मनोज सिंह सघन जांच कार्य कर रहे थे। इसकी पुष्टि पिपराकोठी द्वितीय सेनानायक राकेश सिन्हा ने की। | ||