| डीएमयू ट्रेन की ट्रेनिंग के लिए रेल चालक जालंधर भेजे by Mafia on 09 May, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | डीएमयू ट्रेन की ट्रेनिंग के लिए रेल चालक जालंधर भेजे on 09 May, 2013 - 12:00 PM | |
जोधपुर -!- जोधपुर रेल मंडल को मिली अत्याधुनिक डीएमयू ट्रेन को चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए चार रेल चालकों को जालंधर भेजा गया है। वे वहां से सीख कर आएंगे कि इस तरह की ट्रेन को किस तरह चलाया जाता है। कुछ समय पहले रेलवे ने जोधपुर मंडल सहित कई अन्य मंडलों में डीएमयू ट्रेनें चलाने की योजना बनाई थी। इसके लिए मेड़ता रोड में शेड भी तैयार किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में सबसे पहले जोधपुर मंडल को डीएमयू ट्रेन मुहैया करवाई गई है। इसका संचालन कुछ दिनों बाद रेलवे के संरक्षा आयुक्त से अनुमति मिलने के बाद होगा। इस बीच रेलवे ने जालंधर में चल रही डीएमयू ट्रेनों से इस तरह की ट्रेन चलाने का प्रशिक्षण दिलवाने के लिए जोधपुर के रेल चालक सीताराम, रामकेश मीणा, सुरेश मीणा व ईश्वर सिंह को भेज दिया है। ये लोग सोमवार को जालंधर के लिए रवाना हो गए। | ||