| धरना देकर रेल प्रशासन को चेताएंगे व्यवसायी by irmafia on 08 February, 2013 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | धरना देकर रेल प्रशासन को चेताएंगे व्यवसायी on 08 February, 2013 - 12:00 AM | |
निज संवाददाता,गोपालगंज: थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग व्यवसायियों ने ही है। इसके लिए व्यवसायी 17 फरवरी को तमकुही रोड स्टेशन पर धरना देकर रेल प्रशासन को चेतावनी भी देंगे। मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्र के व्यवसायियों की तमकुही रोड में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धामबाबू वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलने से आम जन के साथ ही व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सप्रेस और लंबी दूरी की ट्रेनें नहीं चलने से व्यापार में आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने इस रेलखंड के लिए रेल बजट में घोषित छपरा लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन शीघ्र चलाने, रेल बजट में प्रस्तावित बरौली-ग्वालियर एवं गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट बदल कर थावे-कप्तानगंज रूट पर चलाने, आम्रपाली और आसाम एक्सप्रेस का भी रूट बदल कर इस रूट पर चलाने तथा सिवान-थावे होकर नई सवारी ट्रेन चलाने की मांग की। इसके साथ ही थावे-छपरा रेलखंड का आमान परिवर्तन शीघ्र पूरा करने तथा सिवान से नरकटियागंज वाया थावे-कप्तानगंज होकर एक जोड़ी सवारी ट्रेन चलाने की भी मांग की गयी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर इस मांग पर शीघ्र रेल प्रशासन अमल नहीं करता तो आगामी 17 फरवरी को तमकुही रोड स्टेशन पर धरना दिया जाएगा। बैठक में जिले और तमकुही रोड़ के सीमावर्ती इलाके के काफी संख्या में व्यवसायी उपस्थिति रहे। | ||