| पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची साइंस एक्सप्रेस by puneetmafia on 23 April, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची साइंस एक्सप्रेस on 23 April, 2013 - 06:00 AM | |
पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर मिनीस्ट्री आफ इनवायरमेंट व वन विभाग की 2007 से लोगों को पर्यावरण प्रेमी बनने के लिए जागरूक करती साइंस व घरेलू जीवन की जरूरतों के मॉडलों से सुसज्जित 'साइंस एक्सप्रेस' ट्रेन छठे चरण के दौरान सोमवार को महानगर के वेरका स्टेशन पर पहुंची गई है। यह ट्रेन चार दिन लोगों को जागरूक करेगी। इस गाड़ी को नौ अप्रैल को रेल मंत्री पवन बांसल व दिल्ली की मुख्य मंत्री शीला दीक्षित ने संयुक्त रूप से रवाना किया था। यह गाड़ी 204 दिनों में 19 हजार किलोमीटर का सफर तय करके देश के 62 स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं ट्रेन के साथ सफर कर रहे 50 सदस्य ट्रेन में लगे मॉडलों की जानकारी देंगे। दैनिक जागरण से बातचीत में प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि इस गाड़ी का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वातावरण को साफ रख कर ग्लोबल वार्मिग के तेजी से बढ़ रहे तापमान को कम करने के लिए प्रेरित करना है। ट्रेन के वेरका पहुंचने पर स्कूली विद्यार्थियों व लोगों में होड़ लग गई। साइंस एक्सप्रेस देखने आए मानव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रोमा व सागर ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए इतने आसान तरीके भी हो सकते हैं यह उन्हें आज पता चला है। मेहताब सिंह व सुरभि ने कहा कि उन्होंने इन मॉडलों के जरिये बहुत कुछ सीखा है। छात्र जुझार सिंह, प्रभजोत सिंह व जैसमीन कौर ने कहा कि वे आसान तरीकों से ग्लोबल वार्मिँग कम करने के मॉडलों से खासे प्रभावित हुए हैं। | ||