| पवन एक्सप्रेस विलंब से खुली, यात्री परेशान by puneetmafia on 21 May, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | पवन एक्सप्रेस विलंब से खुली, यात्री परेशान on 21 May, 2013 - 09:00 AM | |
मुजफ्फरपुर, संसू : स्थानीय जंक्शन से सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने वाली पवन एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से खुली। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जंक्शन से ट्रेन के खुलने का निर्धारित समय अपराह्न 3.50 बजे है। जबकि अपराह्न 3.40 बजे यार्ड से पवन एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म पर रिप्लेस किया गया। इसके बाद पूछताछ काउंटर से प्लेटफॉर्म संख्या चार ट्रेन पर आने की उद्घोषणा हुई। अपराह्न 4.30 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यार्ड में यात्रियों की भीड़ काफी होने के कारण रख रखाव में कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यार्ड में चालक को ट्रेन का फिटनेस मेमो नहीं मिलने के कारण ट्रेन विलंब हुई। | ||