| पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक आज करेंगे निरीक्षण by RailXpert on 10 May, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक आज करेंगे निरीक्षण on 10 May, 2013 - 03:00 PM | |
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेन्द्र कुमार मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड का शुक्रवार विंडो निरीक्षण करेंगे। समस्तीपुर मंडल कार्यालय सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को डाउन मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से महाप्रबंधक श्री कुमार का सैलून रक्सौल पहुंचेगा। उसके बाद वहां से उनका सैलून एक स्पेशल मालगाड़ी से जुडेगा। जिससे वे इस रेल खड का विंडो निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक के आगमन को लेकर चीफ ट्रैफिक मैनेजर सलिल झा अपने अधिकारियों के साथ रक्सौल स्टेशन पर कैंप कर रहे हैं। महाप्रबंधक श्री कुमार के अचानक निरीक्षण के सूचना पर इस रेल खंड के अधिकारियों को होश उड़ गये हैं। खासकर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को ताबड़तोड़ गड़बड़ी को ठीक करते देखा गया। महाप्रबंधक श्री कुमार विंडो निरीक्षण के उपरांत ए ग्रेड दर्जा प्राप्त स्टेशन पर पूर्व से बने भवन या नवनिर्मित भवन का निरीक्षण न कर दे। क्यों कि यहां बने कई भवनों में दरार पड़ गये हैं जबकि जो भवन निर्माणाधीन है वह भी घटिया निर्माण सामग्री से बन रहे हैं। जबकि महाप्रबंधक के आगमन पर यहां के यात्रियों को भी अपेक्षाएं हैं कि उनके निरीक्षण से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर जो यात्री सुविधाएं नहीं है वह पूरी हो सकती हैं। | ||