| बरातियों भरी बस ट्रेन से टकराई, 5 की मौत, 45 घायल by railgenie on 14 May, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | बरातियों भरी बस ट्रेन से टकराई, 5 की मौत, 45 घायल on 14 May, 2013 - 03:00 PM | |
कूचबिहार, अलीपुरद्वार जागरण टीम: बरातियों से भरी बस रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से जा टकराई। इस घटना में देर रात मिली सूचना के अनुसार पांच यात्रियों के शव मिले हैं। जब कि 45 घायल बस यात्रियों को इलाज के लिए कूचबिहार स्थित एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच यात्रियों की हालत अत्यन्त नाजुक बतायी जाती है। घटनास्थल पर अलीपुरद्वार जंक्शन से रिलीफ ट्रेन पहुंच चुकी है। इसके साथ ही एनएफ रेलवे के एडीआरएम व विधायक रवींद्रनाथ घोष भी मौके पर पहुंच गये हैं। शवों को निकालने के लिए गैस कटर लाया गया है। | ||