| बिहार में धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में तीन व्यक्तियों की मृत्यु by greatindian on 15 June, 2013 - 06:30 AM | ||
|---|---|---|
greatindian | बिहार में धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में तीन व्यक्तियों की मृत्यु on 15 June, 2013 - 06:30 AM | |
बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन के निकट दोपहर लगभग 1.20 बजे संदिग्ध माओवादियों द्वारा धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस पर घात लगाकर किए गए हमले में दो यात्रियों और 1 आरपीएसएफ कांस्टेबल की मृत्यु हो गई। घटना को अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए और इस पर गहन दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री सी. पी.जोशी ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए, गंभीर रूप से घायल एक यात्री को 1 लाख रूपए और मामूली रूप से घायल तीन यात्रियों और 1 ट्रेन गार्ड को 25-25 हजार रूपए की राहत राशि देने की घोषणा की। श्री जोशी ने पत्रकारों को बताया कि सभी यात्रियों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं सहित हरसंभव सहायता तुंरत प्रदान की गई और इस मार्ग पर सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। | ||