| मजिस्ट्रेट चेकिंग के दरम्यान हुआ बवाल, ट्रेन परिचालन बाधित by nikhilndls on 21 May, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | मजिस्ट्रेट चेकिंग के दरम्यान हुआ बवाल, ट्रेन परिचालन बाधित on 21 May, 2013 - 12:00 PM | |
सोमवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दरम्यान दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के रेल यात्रियों एवं रेल कर्मियों ने जमकर बवाल मचाते हुए लगभग दो घंटे तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन बाधित रखा। विलंब के कारण रेल यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि जैसे ही 13226 डाउन दानापुर- जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन प्लेटफार्म संख्या- सात पर पहुंची, कि मजिस्ट्रेट चेकिंग में शामिल टीटी ने हरेक बोगी में टिकट जांच करना शुरू कर दिया। इसी दरम्यान इंजन के पीछे वाली सामान्य बोगी में एक महिला परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिना टिकट यात्रा करते पकड़ी गयी।उक्त महिला पटना जंक्शन से जयनगर के लिए यात्रा कर रही थी। टीटीई द्वारा उसे पकड़ कर प्लेटफार्म पर लाया गया। जानकारी मिलते ही उक्तट्रेन के ड्राइवर एके पोद्दार ने टीटीई से उक्त महिला को छोड़ने को कहा। नहीं छोड़ने पर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और सैकड़ों रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों की भीड़ जुट गयी। इससे दो घंटे तक ट्रेन परिचालन बाधित रहा। बाद में उक्त महिला रेल यात्री को रेलवे न्यायालय ले जाने पर उक्त ड्राइवर सहित अन्य ड्राइवर ने भी न्यायालय परिसर के सामने विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं स्थानीय अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से माहौल को शांत कराया गया। | ||