| मप्र रेलवे स्टेशन आगजनी मामले में 12 गिरफ्तार, Madhya Pradesh, railway station, 12 arrested in arson by puneetmafia on 27 February, 2013 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | मप्र रेलवे स्टेशन आगजनी मामले में 12 गिरफ्तार, Madhya Pradesh, railway station, 12 arrested in arson on 27 February, 2013 - 04:00 PM | |
भोपाल | मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हुए आगजनी के मामले में 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में एक रेलवे कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि मंगलवार सुबह गुलाबगंज रेलवे स्टेशन के करीब रेल पटरी को पार करते वक्त दो बच्चों की रेल से कटकर मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों से मारपीट कर कार्यालय में आग लगा दी थी। | ||