| रेलवे ने तीन सेट जीत कब्जाई चैंपियनशिप by nikhilndls on 11 May, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | रेलवे ने तीन सेट जीत कब्जाई चैंपियनशिप on 11 May, 2013 - 03:00 AM | |
मैनपुरी: नगर के एकमन यूनियन क्लब में बिग 92.7 एफएम के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में शुक्रवार को रेलवे क्लब ने पांच सेटों में से तीन सेट जीतकर घुटारा क्लब को हराकर चैंपियनशिप बिग यूनाइटेड कप जीत लिया। फाइनल मैच में पहला सेट रेलवे ने 25-13 से जीता, दूसरा सेट घुटारा ने 25-22 से जीता, तीसरा सेट पुन: रेलवे ने 25-21 से जीता। चौथे सेट में घुटारा ने फिर से 25-20 से जीत हासिल कर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन अंतत: रेलवे ने अंतिम पांचवे सेट में 25-09 गोल मार कर विजेता ट्राफी जीत ली। | ||