| रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी by nikhilndls on 03 August, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी on 03 August, 2013 - 09:00 AM | |
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर इन दिनों सुंदरीकरण की प्रक्रिया जोरों पर है, मगर इस दौरान सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर शेड लगाने व दीवारों के निर्माण के दौरान किसी तरह का बैरिकेड नहीं लगाया गया है। निर्माण करने वाली एजेंसी ने महज कुछ बांस की बल्लियां लगाकर खानापूर्ति कर ली है। इसकी वजह से इस रास्ते से होकर गुजरने वाले यात्री कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। | ||