| रेलवे स्टेशन से पकड़े गए प्रेमी युगल by eabhi200k on 26 April, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | रेलवे स्टेशन से पकड़े गए प्रेमी युगल on 26 April, 2013 - 06:00 AM | |
रसड़ा (बलिया) : रेलवे स्टेशन से बुधवार को कोतवाली पुलिस ने घर से भाग रहे प्रेमी युगल को धर दबोचा। किशोरी जहां अपने परिवार वालों के साथ चली गई, वहीं युवक को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। दुबहड़ थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गई। किशोरी के परिवार वालों को भनक मिली कि वह दोनों साबरमती एक्सप्रेस से गुजरात जाने वाले हैं। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी रसड़ा पुलिस को दी। ट्रेन के रसड़ा स्टेशन से पहुंचने से पहले वह सभी पुलिस के साथ जमे रहे। परिजनों व पुलिस के काफी खोजबीन के बाद युवक व किशोरी को खोज लिया गया। इस बीच किशोरी व युवक शादी करने की बात पर अड़े रहे किंतु पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर चली गई। कोतवाली प्रभारी पंच बहादुर सिंह द्वारा किशोरी को काफी समझाने-बुझाने के बाद वह परिवार वालों संग घर जाने को तैयार हुई। | ||