| लोकल सेवा बाधित by railgenie on 02 July, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | लोकल सेवा बाधित on 02 July, 2013 - 03:00 PM | |
मुम्बई. जोगेश्वरी के पास ओवर हेड वायर पर एक तार (लटक रहा था) गिर जाने की वजह से सोमवार को पश्चिम रेल्वे की लोकल सेवाएं बाधित रहीं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर सवा एक बजे के करीब अप स्लो लाइन के ओवर हेड वायर पर एक तार लटकता हुआ देखा गया, उसके बाद संबंधित खंड की लाइन काट दी गई, जिसकी वजह से उस रूट में आवागमन बाधित हो गया. जनसपंर्क अधिकारी नितिन डेविड की माने तो आधे गंटे के अंदर लटकते तार को निकाल कर पौने दो बजे तक संबंधित खंड में यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई. इस समस्या के कारण 3 लोकल सेवाएं रद्द करनी पड़ी. | ||