| वाराणसी-लखनऊ के बीच नई ट्रेन आज से by RailXpert on 16 May, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | वाराणसी-लखनऊ के बीच नई ट्रेन आज से on 16 May, 2013 - 06:01 PM | |
जागरण संवाददाता, वाराणसी : वाराणसी से लखनऊ के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ गुरुवार 16 मई से होने जा रहा है। यह ट्रेन 14219 व 14220 नंबरों से जानी जाएगी और इसका रूट होगा सप्ताह में छह दिन रायबरेली होकर। यह गाड़ी रविवार को नहीं चलेगी। इस ट्रेन की घोषणा रेल बजट में तत्कालीन रेलमंत्री पवन बंसल ने की थी। गुरुवार को सुबह सवा दस बजे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता लखनऊ से इस गाड़ी को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। | ||