| वाह रे रेलवे! ठहराव तो दिया, आरक्षण की सुविधा नहीं by Mafia on 19 February, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | वाह रे रेलवे! ठहराव तो दिया, आरक्षण की सुविधा नहीं on 19 February, 2013 - 06:00 PM | |
उत्तर प्रदेश के हरदोई रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर हुए छह माह से अधिक हो चुका है लेकिन इस ट्रेन से जाने के लिए हरदोई रेलवे स्टेशन से आरक्षण नहीं मिल पाता है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना प़डता है।हाव़डा से काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस का ठहराव जिले से राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल और सांसद उषा वर्मा के संयुक्त प्रयासों से पिछले वर्ष हुआ था। ट्रेन के ठहराव की मांग लंबे समय से चल रही थी। हरदोई जिले से ब़डी संख्या में छात्र नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ते हैं। ऎसे में उनके पास आवागमन के लिए निजी वाहनों के अलावा कोई उपाय नहीं था। अब ट्रेन का ठहराव तो शुरू हो गया है लेकिन सॉफ्टवेयर में हरदोई से आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है।हरदोई से काठगोदाम जाने के लिए यदि किसी को आरक्षण चाहिए तो उसे शाहजहांपुर या लखनऊ से आरक्षण कराना प़डता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो ट्रेन के ठहराव की घोषणा के बाद सॉफ्टवेयर में आरक्षण के स्थान संबंधी जानकारी में संशोधन न करने के कारण यह परेशानी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि उन्हें यात्रियों की शिकायत मिली है। उन्होंने इस समस्या के बारे में आला अधिकारियों को लिखित रूप में अवगत करा दिया है। | ||