| विशेष ट्रेनों में रेलवे होस्टेस नियुक्त करने पर चल रहा विचार by irmafia on 12 April, 2013 - 08:00 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | विशेष ट्रेनों में रेलवे होस्टेस नियुक्त करने पर चल रहा विचार on 12 April, 2013 - 08:00 AM | |
भारतीय रेलवे में हास्पिटीलिटी सेक्टर में आने वाले वर्ष में 50हजार प्रोफेशनलों की जरूरत होगी। इस सेक्टर की माग के अनुरूप जो विद्यार्थी स्वयं के कौशल में वृद्धि करेंगे, उनके लिए रोजगार के सुनहरे अवसर मिलेंगे। यह बातें इडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन, वेस्टर्न जोन, मुंबई के अधिकारी रमन कुमार ने कही। वे बृहस्पतिवार को भक्त फूल सिंह महिला विवि के प्रबंधन अध्ययन विभाग में हास्पिटीलिटी में रोजगार के अवसर विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान समारोह में अपने विचार रख रहे थे। | ||