| शहर तक मेट्रो पहुंचने की जगी आस by puneetmafia on 17 June, 2013 - 11:30 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | शहर तक मेट्रो पहुंचने की जगी आस on 17 June, 2013 - 11:30 AM | |
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो लाने की योजना के साकार होने की उम्मीद जगने लगी है। सब कुछ ठीक रहा, तो अगस्त तक मेट्रो ट्रैक के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।इसके पीछ ठोस वजह भी है कि प्रदेश सरकार की तरफ से मेट्रो निर्माण को लेकर तेजी लाने का निर्देश ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर मेट्रो का शिलान्यास करेंगे। फिलहाल इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगी है। मेट्रो ट्रैक के निर्माण व ऑपरेशन को लेकर नोएडा मेट्रो रेल कंपनी (एनएमआरसी) के गठन का प्रयास प्राधिकरण ने तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जून के दूसरे सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। | ||