| अब नहीं रिसेगा रेलवे स्टेशन की छत से पानी by riteshexpert on 18 December, 2012 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | अब नहीं रिसेगा रेलवे स्टेशन की छत से पानी on 18 December, 2012 - 03:00 PM | |
जयपुर। जयपुर जंक्शन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अब न तो स्टेशन पर पानी भरेगा और न स्टेशन पर पानी टपकेगा। यहां प्लेटफार्म की छतों पर डाली गई सीमेंट की चादरों को बदला जा रहा है। साथ ही स्टेशन के ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के लिए करीब 20 करोड़ रूपए के टेंडर निकालने की तैयारी है। रेलवे अधिकारियों की माने तो स्टेशन निर्माण के बाद पहली बार स्टेशन के ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से बदला जाएगा। | ||