| - बनारस-दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन - by greatindian on 06 February, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | - बनारस-दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन - on 06 February, 2013 - 03:00 PM | |
वाराणसी। उत्तर रेलवे ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04201/04202 दोनों स्टेशन के बीच 20 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी। कैंट से यह ट्रेन 20 मार्च को शाम 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन 21 मार्च से एक अप्रैल तक रोजाना दोपहर दो बजे रवाना होगी और बनारस अगले दिन सुबह 6 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में दो एसी कोच, 16 स्लीपर और दो साधारण डिब्बे होंगे। ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद रखा गया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन चलने वाली नियमित ट्रेनों में फरवरी और मार्च तक की वेटिंग हर दिन 100 से ऊपर चल रही है। स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी। होली का त्योहार लोग अपने घरों पर मना सकेंगे। | ||