| bhopal workers strike - ट्रेनें धुलना हुआ मुश्किल, हड़ताल पर कर्मचारी by puneetmafia on 09 July, 2013 - 12:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | bhopal workers strike - ट्रेनें धुलना हुआ मुश्किल, हड़ताल पर कर्मचारी on 09 July, 2013 - 12:00 AM | |
भोपाल। हबीबगंज कोचिंग डिपो में हुई हड़ताल के नतीजे में सोमवार को वहां से शुरू होने वाली टे्रनें बिना धुले ही रवाना की गईं। कर्मचारियों ने जहां अपनी मांगों को जायज बताया है, वहीं साफ-सफाई का कांट्रेक्ट संभाल रही कंपनी के अधिकारियों ने 6 महीने बाद पीएफ सहित सारी सुविधाएं देने की बात कही है। इस बीच रेलवे डिपो के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ रेलकर्मियों से ट्रेनों की साफ-सफाई करवाना शुरू कर दिया है। हालांकि 60 कर्मचारियों का काम संभालने के लिए मात्र 11 कर्मचारी डिपो में मौजूद हैं। | ||