| कल से जंक्शन नहीं आएंगी चार ट्रेनें----- आज से प्रयाग आएंगी ट्रेनें by AllIsWell on 31 January, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | कल से जंक्शन नहीं आएंगी चार ट्रेनें----- आज से प्रयाग आएंगी ट्रेनें on 31 January, 2013 - 12:00 PM | |
कुंभ मेले में जंक्शन पर ट्रेनों को आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। ये ट्रेनें तीन सप्ताह तक इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएंगी। इनमें मुंबई जाने वाली महानगरी एक से 20 फरवरी तक छिवकी से होकर जाएगी। वापसी में यह ट्रेन दो से 21 फरवरी तक जंक्शन पर नहीं आएगी। इसके अलावा पुणे-पटना, लोकमान्य तिलक राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, बंगलुरु जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस दो से 21 फरवरी तक छिवकी होकर जाएगी। बंगलुरु से पटना जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस भी तीन से 22 फरवरी तक जंक्शन पर नहीं आएगी। इसके अलावा अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस के टुंडला में प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। पहले यह ट्रेन यहां से 18.58 बजे प्रस्थान करती थी अब यह दस मिनट पहले जाया करेगी।-----आज से प्रयाग आएंगी ट्रेनेंइलाहाबाद : फाफामऊ में ट्रैक के इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा हो गया है। अब गुरुवार से फैजाबाद, वाराणसी, जौनपुर, उन्नाव, लखनऊ से पैसेंजर ट्रेनें प्रयाग स्टेशन पर आने लगेंगी। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव के अनुसार सिगनल प्रणाली में बदलाव के बाद फाफामऊ से ट्रेनें बिना किसी बाधा के गुजरेंगी। बता दें कि 28 जनवरी से फाफामऊ में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था इसके लिए नौ जोड़ी ट्रेनों विभिन्न स्टेशनों से वापस किया जा रहा था। | ||