| कुहासे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार by riteshexpert on 30 January, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | कुहासे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार on 30 January, 2013 - 12:00 PM | |
समस्तीपुर जंक्शन से होकर विभिन्न रुटों के लिए गुजरने वाली दर्जनों गाड़ियां मंगलवार को कुहासे के कारण विलंब से चली। इस कारण पूछताछ काउंटर पर यात्रियों एवं काउंटर कर्मियों के बीच तीखी नोंक-झोंक का दौर घंटों चलता रहा। ट्रेन की जानकारी के लिए काउंटर पर बार-बार पूछने के बावजूद कर्मी द्वारा नहीं बोलने के कारण यात्री आक्रोशित हो उन्हें खरी-खोटी सुनाते रहे। जानकारी के मुताबिक गाड़ियों के विलंब होने के कारण जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई। इंतजार करते-करते उबने पर यात्री पूछताछ काउंटर पर ही उमड़ पड़ते थे। | ||