| कोहरे में रेलवे का 15 लाख विलीन-ट्रेनें विलंबित तो यात्राएं हो रहीं रद -कैंट स्टेशन के मुसाफिरखाना म by puneetmafia on 27 December, 2012 - 12:01 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | कोहरे में रेलवे का 15 लाख विलीन-ट्रेनें विलंबित तो यात्राएं हो रहीं रद -कैंट स्टेशन के मुसाफिरखाना म on 27 December, 2012 - 12:01 PM | |
कोहरे व ठंड से कैंट रेलवे स्टेशन को अब तक लगभग 15 लाख रुपये की चपत लग चुकी है। गाड़ियों के 20-20 घंटे लेट चलने से यात्री अपना सफर रद करा रहे हैं। इससे आरक्षण केंद्र व बुकिंग ऑफिस को रिफंड का बोझ उठाना पड़ रहा है। बुधवार को नई दिल्ली-वाराणसी शिवगंगा एक्सप्रेस सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेनें अनिश्चितकाल लेट रहीं। गाड़ियों की प्रतीक्षा करने वाले यात्री मुसाफिरखाना में बैठने के लिए आपस में भिड़ जा रहे हैं।स्टेशन मास्टर कैंट कार्यालय के अनुसार नई दिल्ली से दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा, नई दिल्ली-पुरी नीलाचल एक्सप्रेस के 15 घंटे से अधिक विलंब से चलने की सूचना थी। जोधपुर-बनारस मरुधर एक्सप्रेस 11 घंटे, अप पूर्वा, कोटा-पटना व दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 7-7 घंटे विलंबित रहीं। पवन एक्सप्रेस, सिकन्दराबाद एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस 4- 4 घंटे लेट रहीं। लिच्छवी व हिमगिरि एक्सप्रेस 6-6 घंटे देर से आई। | ||