| तकनीक का प्रयोग कर सुधारें रेलवे की छवि=पूर्व मध्य रेल की कुल आय 29. 34 प्रतिशत तथा लक्ष्य से 10. 57 by RailXpert on 31 January, 2013 - 06:03 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | तकनीक का प्रयोग कर सुधारें रेलवे की छवि=पूर्व मध्य रेल की कुल आय 29. 34 प्रतिशत तथा लक्ष्य से 10. 57 on 31 January, 2013 - 06:03 PM | |
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में महाप्रबंधक मधुरेश कुमार की अध्यक्षता में ‘प्रबंधन में रेलकर्मियों की भागीदारी’ समूह की बुधवार को बैठक हुई. श्री कुमार ने कहा कि रेल संगठन को अधिक प्रभावशाली बनाने व प्रबंधन में रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेम समूह काम करता है, जिससे कार्यो की समीक्षा जमीनी स्तर पर हो पाती है.उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सहयोग से हम रेल की छवि को और बेहतर बना सकते हैं. महाप्रबंधक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष (2012-13) के दिसंबर माह तक पूर्व मध्य रेल की कुल आय में पिछले वर्ष की तुलना में 29. 34 प्रतिशत तथा लक्ष्य से 10. 57 प्रतिशत अधिक की प्राप्ति हुई है.अजीत कुमार झा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से यात्री सुविधा से संबंधित कार्यो, वाणिज्यिक उपलब्धियों आदि को प्रस्तुत किया. बैठक में अपर महाप्रबंधक अजय शुक्ला, मुख्य इंजीनियर/निर्माण जेके वर्मा, मुख्य परिचालन प्रबंधक दीपक नाथ, मुख्य यांत्रिक अभियंता डी कमिला, मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर/योजना आरडी दास, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दीपक छाबड़ा, मुख्य सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी बीबी वर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमिताभ प्रभाकर आदि मौजूद थे. | ||