| नहीं हो सका विद्युत ट्रेनों का परिचालन कई बार की गई घोषणाएं by nikhilndls on 05 February, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | नहीं हो सका विद्युत ट्रेनों का परिचालन कई बार की गई घोषणाएं on 05 February, 2013 - 09:00 AM | |
जीएम से लेकर डीआरएम तक पटोरी आकर इस आशय की सार्वजनिक घोषणाएं कर चुके हैं। लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व इस ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य आरंभ किया गया था और उसी समय यह घोषणा की गई थी कि एक वर्ष के अंदर कार्य को पूरा कर रेल का परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। काम भी पूरा हुआ और डेढ़ वर्ष से तैयार यह ट्रैक आज भी यात्रियों के लिए अनुपयोगी है। ट्रैक का तकनीकी परीक्षण में ट्रेन परिचालन के लिए पूर्णत: दुरुस्त करार दिया गया। जनवरी 2012 से मालगाड़ी को विद्युतचालित इंजन से चलाने की स्वीकृति दे दी गई। तबसे इस ट्रैक पर इक्का-दुक्का विद्युतचालित मालगाड़िया दौड़ने लगी। जीएम ने उसी समय घोषणा की थी कि अप्रैल 012 से यात्री गाड़ी भी विद्युतचालित इंजनों से दौड़ेंगी। लगभग छ: माह बीत गये परन्तु पदाधिकारियों की घोषणा की हवा निकल गई।डेढ़ वर्ष बीत गये किन्तु हाजीपुर-बरौनी के बीच शाहपुर पटोरी होते हुए विद्युत ट्रेन का परिचालन अबतक प्रारंभ नहीं कराया जा सका है। यदा-कदा विद्युतचालित मालगाड़िया अवश्य इस रूट से गुजरती है, किन्तु विद्युतचालित यात्री गाड़ियों का परिचालन लोगों के लिए सपना बन गया है। लगभग डेढ़ वर्ष से पूर्णत: तैयार यह रेलवे ट्रैक सिर्फ देखने की वस्तु बनकर रह गई है। घोषणा करनेवाले शीर्ष रेल अधिकारी को भी नहीं मालूम कि इस ट्रैक पर बिजली की यात्री गाड़िया कब दौड़ेंगी। पटोरी क्षेत्र में जब भी रेल के बड़े अधिकारी आए, उन्होंने विद्युतचालित यात्री ट्रेन परिचालन घोषणाएं की। बावजूद सवारी गाड़ी का परिचालन अबतक नहीं हो सका है। | ||