| पंजाबी बाग में बनेगा रेलवे स्टेशन by riteshexpert on 02 February, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | पंजाबी बाग में बनेगा रेलवे स्टेशन on 02 February, 2013 - 12:00 PM | |
नई दिल्ली।। आने वाले कुछ समय में नॉर्थ - वेस्ट , नॉर्थ और वेस्ट दिल्ली के कुछ इलाकों से पंजाब , हरियाणा , राजस्थान , जम्मू - कश्मीर और हिमाचल की ओर ट्रेन के जरिए जाना आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पंजाबी बाग अंडरपास के पास करीब 50 एकड़ खाली पड़ी जमीन पर नया रेलवे स्टेशन बनाने के लिए रेलवे मिनिस्टर पवन बंसल को लैटर लिखा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि अगर यहां नया रेलवे स्टेशन बन जाएगा तो पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ और ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। जिस तरह से आनंद विहार रेलवे स्टेशन बनने से ईस्ट दिल्ली और यूपी की ओर से आने वाले यात्रियों का दबाव नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों से कुछ कम हुआ है। हालांकि नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर अभी भी भीड़ बरकरार है। | ||