| बढ़ सकता है राजधानी ,शताब्दी और दूरंतो का किराया- railway will hike the fares of trains by RailXpert on 28 January, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | बढ़ सकता है राजधानी ,शताब्दी और दूरंतो का किराया- railway will hike the fares of trains on 28 January, 2013 - 08:00 PM | |
नयी दिल्ली। सरकार के मंहगाई का चाबुक थमने का नाम नहीं ले रहा। हमारी सरकार कभी डीजल के दाम बढ़ाकर ये चाबुक चलाती है तो कभी रसोई गैस के दाम बढ़ाकर। अब बारी है आई रेलवे की। रेल मंत्रालय जल्द ही राजधानी, शताब्दी और दूरंतों जैसी ट्रेनों का किराया बढ़ाने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इनके किराए में 15 से 20 रुपय तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जल्द ही रेलवे इस बात की घोषणा कर सकता है। दरअसल राजधानी, दूरंतों और शताब्दी जैसी ट्रेनों के किराए में केटरिंग चार्ज जुड़ा होता है , जिसके तहत यात्रियों को सफर के दौरान खाना मुहैया कराया जाता है। | ||