ankurpatrika | ट्रेन की जिस बोगी में होगी चोरी उसका इंचार्ज ही होगा जिम्मेदार on : November 20, 2014 - 17:12:56 PM |
रायपुर। रेल यात्रा के दौरान यदि यात्रियों के सामान की चोरी होती है तो इसकी जिम्मेदारी उस बोगी की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ जवान की होगी। उस जवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनों में बढ़ती चोरी की वारदातों पर कंट्रोल करने के लिए मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुंबई डीबी कसार ने सभी रेलवे मंडलों को नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात प्रत्येक जवान के दो बोगी की सुरक्षा का जिम्मा संम्हालना होगा। उसे हर स्टेशन पर चढऩे वाले यात्रियों की पहचान बर्थ की स्थिति तथा बाहरी व्यक्ति पर नजर रखनी होगी। यदि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना होती है तो सुरक्षा में तैनात जवान पर कार्रवाई की जाएगी। होगी विभागीय कार्रवाई: सुरक्षा में तैनात जवान की बोगी में यदि चोरी या कोई अन्य वारदात होती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसको चार्जशीट देने से लेकर, वेनतवृद्घि तथा पदोन्नति रोकने जैसे कदम उठाए जाएंगे। - See more at: http://www.patrika.com/news/incharge-will-be-responsible-if-thievery-occurs-in-train-wagon/1049463 |
ankurpatrika | यात्रियों ने हंगामा कर ट्रेन को रोका on : November 20, 2014 - 17:18:15 PM |
दरभंगा। रेल प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए ट्रेन को रोक कर जमकर बवाल किया। चलती ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रशासन के समझाने के बावजूद लोगों ने बदसलूकी की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दरभंगा से सीतामढ़ी जाने वाले पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड को जाम कर दिया। दरभंगा जंक्शन से खुलने के बाद ट्रेन को कटलबाड़ी के समीप चेन पुलिंग कर उसे रोक दी। आक्रोशित यात्रियों ने रेल प्रशासन पर भेद भाव करने का आरोप लगाया। See more at: http://www.patrika.com/news/passengers-rucks-stop-the-train/1049456 |
ankurpatrika | 31 दिसंबर से ढाई माह के लिए रद होगी दो एक्सप्रेस ट्रेन on : November 20, 2014 - 17:23:09 PM |
फतेहाबाद। दिसंबर माह में पड़ने वाली धुंध के कारण रेलवे विभाग ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों को ढाई माह के लिए रद कर दिया गया है। इसकी सूचना रेलवे विभाग ने टोहाना की समयसारिणी पर चस्पा दी है। स्टेशन मास्टर सुधीर कनौजिया के अनुसार रद की गई गाडियों में हावड़ा से श्रीगंगानगर को आने व जाने वाली आभा तूफानमेल व नई दिल्ली से लुधियाना को आने व जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेन 31 दिसंबर 2014 से लेकर 15 फरवरी 2015 तक बंद कर दी गई हैं। - See more at: http://www.patrika.com/news/two-express-train-has-been-cancelled-from-31-december/1049702 |
ankurpatrika | रेलवे की सुस्ती, नहीं बढ़ेंगी सामान्य बोगियां on : November 25, 2014 - 17:04:59 PM |
रतलाम।समय रहते प्रस्ताव नहीं भेजने के कारण रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में सामान्य बोगियां नहीं बढ़ेगी। रेलवे बोर्ड ने जरूरत के हिसाब से प्रत्येक मंडल से प्रस्ताव मांगे थे। जिनको पश्चिम रेलवे मुख्यालय भेजना था। यहां के बाद यह प्रस्ताव बोर्ड को जाना थे। रतलाम मंडल ने सामान्य बोगियों को बढ़ाने संबधी प्रस्ताव तय समय 20 नवंबर तक भेजा ही नहीं। रतलाम मंडल से निकलने वाली यात्री गाडियों में करीब 18 से 26 यात्री डिब्बे होते हैं। इनमें सामान्य से लेकर आरक्षित व एसी बोगियां रहती हैं। आरक्षित व एसी बोगी से भी कम सामान्य बोगियों की संख्या रहती है। हालात यह है कि मंडल से निकलने वाली यात्री गाडियों में आए दिन सामान्य यात्री डिब्बे में चढ़ने व बैठने की बात को लेकर विवाद हो रहा है। डिब्बे की क्षमता 72 यात्रियों की रहती है, जबकि इसमे औसत 150 से 160 यात्री सवार होते है। आम यात्री के डिब्बे नहीं बढ़ना विवाद का प्रमुख कारण है। - Source: http://www.patrika.com/news/railway-lethargy-not-raise-general-bogies/1051843 |
ankurpatrika | लोगों की जान दांव पर लगा रहा रेलवे on : November 25, 2014 - 17:07:33 PM |
महासमुंद। टाइम कवर करने के फेर में रेलवे प्रशासन यात्रियों की जान दांव पर लगा रहा है। इसका एक नमूना बागबाहरा रेलवे स्टेशन में रविवार की सुबह 9 बजे देखने को मिला। दरअसल, यहां एक ही प्लेटफार्म है। बाद भी रेलवे ने सारी हदें पार कर दी। तीन एक्सप्रेस को अलग-अलग ट्रेक पर खड़ा कर दिया। इससे यात्री उतर भी नहीं पा रहे थे। हड़बड़ी के चक्कर में यात्रियों की जान भी जा सकती थी। यहां रोज ऐसा होता है। बाद भी रेलवे रिस्क उठा रही है। जबकि, कई बार दुर्घटना होने से यात्री चोटिल हो चुके हैं। तीन यात्री ट्रेनों में दो पैसेंजर और एक एक्सप्रेस है। जो कई स्टेशनों का फेरा लगाती हैं। बागबाहरा स्टेशन पहुंचते ही किसको पहले रवाना करना है, यह अधिकारी तय करते हैं। शायद इसी वजह से तीनों ट्रेक पर दस-बीस मिनट तक ट्रेनों के पहिए थमे रहते हैं। रविवार की सुबह 9बजे केसिंगा से पुशपुल एक्सप्रेस रवाना हुई। - See more at: http://www.patrika.com/news/railway-putting-life-of-passengers-in-threat/1051863 |
ankurpatrika | यात्रियों ने सांसद को एसी कोच की बजाय सैकंड क्लास में सफर करने को किया मजबूर on : November 25, 2014 - 17:10:32 PM |
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में यात्रियों ने अपने सांसद को एसी क्लास की बजाय सैकंड क्लास में सफर करने के लिए मजबूर कर दिया। लोग चाहते थे कि उनके सांसद उनकी तकलीफों को समझें। ये वे लोग थे जो कि रोजाना नासिक से 186 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई जाते हैं। ये लोग स्थानीय रेल पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्य थे। हुआ यूं कि शिवसेना के सांसद हेमंत गोडसे ने चुनावों से पहले वादा किया था कि वे इन लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे। एनसीपी के कद्दावर नेता छगनलाल बुज का उन्होंने हराया था। लोगों का कहना है कि उनकी समस्याओं के बारे में सांसद को की बार बताया गया, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। - See more at: http://www.patrika.com/news/commuters-make-mp-travel-second-class-to-understand-their-woes/1051657 |
|
Test Test | Re: ????????? ?? ????? ?? ??? ??? ?? ???? ????? ????? ??? ??? ???? ?? ???? ????? on : December 07, 2016 - 17:04:39 PM |
Test |
ankurpatrika | मेघालय में आज से दौड़ेगी रेल, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी on : November 29, 2014 - 17:10:13 PM |
शिलांग। बजाज के. मारक पहले गारो जनजातीय रेलगाड़ी चालक हैं। शनिवार का दिन उनके लिए सबसे सुखद दिन होने वाला है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के गुवाहाटी और मेघालय के गारो हिल्स के बीच पहली सवारी रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। कई प्रकार के रेलइंजनों को चलाने में अनुभवी मारक ने बताया, मैं संतुष्ट हूं कि शनिवार को पहली गाड़ी मेघालय जाने के लिए तैयार है और अब राज्य राष्ट्रीय रेलवे ग्रिड से जुड़ जाएगा। See more at: http://www.patrika.com/news/first-train-of-meghalaya-to-run-on-29th-november/1053781 |
ankurpatrika | आगरा, बनारस और अहमदाबाद स्टेशन बनेंगे वाई-फाई on : November 29, 2014 - 17:16:13 PM |
अहमदाबाद। देश के जिन तीन रेलवे स्टेशनों को रेलवे वाई-फाई स्टेशन बनाने की कवायद कर रहा है, उसमें अहमदाबाद रेलवे स्टेशन भी है। अहमदाबाद के अलावा आगरा और वाराणसी स्टेशनों को वाई-फाई बनाया जाएगा। इन रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सिस्टम अगले वर्ष प्रथम तिमाही तक प्रारंभ होने की संभावना है। भारतीय रेलवे ने इसके लिए रशियन कम्पनी सिस्टेमा श्याम टेली सर्विसेज लिमिटेड (एसएसटीएल) के साथ समझौता किया है। सूत्रों के अनुसार कंपनी शीघ्र ही इन स्टेशनों पर वाई-फाई लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे पूर्व कंपनी गुडगांव मेट्रो में मुफ्त वाई-फाई सर्विस प्रारंभ कर चुकी हैं। लखनऊ और जयपुर में वाई-फाई सिस्टम लगाने की प्रक्रिया चल रही है, जहां मेट्रो सिस्टम बनाया जा रहा है। शुरूआती दौर में ये कम्पनी उपभोक्ताओं को छह माह तक मुफ्त में वाई- फाई सुविधा मुहैया कराएगी। इसके बाद वाई-फाई का इस्तेमाल करने पर चार्ज वसूला जाएगा। - See more at: http://www.patrika.com/news/indian-railways-to-set-up-wi-fi-hotspots-at-agra-ahmedabad-and-varanasi-railway/1053639 |
ankurpatrika | यात्रियाेंं की सुरक्षा के लए कैमरे लगाए जाएं : उच्च न्यायालय on : November 29, 2014 - 17:19:05 PM |
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे बोर्ड से सुरक्षा के मद्देनजर जहां भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां पर कैमरे लगवाने का प्रबन्ध करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर बनाई गई हेल्प लाइन नम्बर की दक्षता और कार्य प्रणाली की भी जानकारी अगली सुनवाई को तलब की है। न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना और न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव की खण्डपीठ ने रेलवे पैसेन्जर्स की सुरक्षा के मद्देनजर विचाराधीन जनहित याचिका पर शुक्रवार को यह आदेश दिए। न्यायालय ने सुनवाई के समय पाया कि कई महत्वपूर्ण जगहों और रेलवे स्टेशनाें पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। - See more at: http://www.patrika.com/news/railway-should-install-cctv-cameras-for-passengers-safety-hc/1053764 |
ankurpatrika | जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस के बीच नई साप्ताहिक रेल on : December 15, 2014 - 15:15:02 PM |
जयपुर। जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस के बीच एक नई साप्ताहिक सुपरफास्ट रेल सेवा आगामी मंगलवार से शुरू होगी। उत्तर प्रश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण कुमार जैन के अनुसार, इस गाड़ी की शुरूआत शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से की जा रही है। रेल बजट 2014-15 में घोषित यह रेल सेवा जयपुर से प्रत्येक मंगलवार 12.45 बजे तथा बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार 16.50 बजे उपलब्ध होगी। See more at: http://www.patrika.com/news/new-train-between-jaipur-bandara-terminus-to-run-from-tuesday/1058829 |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|