ankurpatrika | मार्च तक कई ट्रेनों में मिलेगी वाई-फाई सेवा on : December 15, 2014 - 15:17:24 PM |
नई दिल्ली। मार्च 2015 के अंत तक कई ट्रेनों में वाई-फाई सेवा शुरू की जाएगी। अभी केवल हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में ही यह सर्विस है। अब मंत्रालय ने कई और ट्रेनों में यह सेवा देने का फैसला किया है। इस वित्त वर्ष के अंत तक एक और राजधानी तथा शताब्दी एक्सप्रेस में यह सेवा दे दी जाएगी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने राज्यसभा में यह जानकारी देते हुए कहा कि वाई-फाई सेवा अन्य राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस में भी शुरू की जाएगी। See more at: http://www.patrika.com/news/railway-to-be-launched-wifi-service-in-more-trains/1059096 |
ankurpatrika | 10वीं पास के लिए है रेलवे में भर्ती का अवसर on : December 15, 2014 - 15:21:31 PM |
नई दिल्ली। साउथ वेस्टर्न रेलवे में विभिन्न रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 46 है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत होगी। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होने के साथ ही आवेदक के पास तकनीकी ज्ञान से संबंधित आईटीआई प्रमाण पत्र होना भी जरूरी। वेतनमान 5200 से 20200 रूपए, ग्रेड पे 1800 रूपए See more at: http://www.patrika.com/article/government-job-recruitment-in-indian-railways/50819 |
ankurpatrika | कंफर्म टिकट की ट्रेन छूटी तो पूरे पैसे वापस on : December 17, 2014 - 16:18:06 PM |
रायपुर। यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर। यदि कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। यात्रियों को 2 घंटे के भीतर पूरा पैसा वापस मिलेगा। रेलवे यात्रियों के लिए यह व्यवस्था नए साल से शुरू करने जा रहा है। स्टेशन प्रबंधक करेगा टिकट की जांच ट्रेन छूटने की जानकारी यात्री को स्टेशन प्रबंधक को देना होगी। इसके बाद यात्री टिकट का पूरा पैसा रिजर्वेशन काउंटर से ले सकते हैं। See more at: http://www.patrika.com/news/missed-the-train-of-confirmed-ticket-full-refund/1060189 |
ankurpatrika | शराबी बना फर्जी टीटीई on : December 17, 2014 - 16:23:37 PM |
मधुपुर। चितरंजन रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों ने फर्जी टीटीई बने व्यक्ति को मिलकर पीट डाला और बाद में उसको पकड़कर रेल पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार चितरंजन का रहने वाला युवक युवक प्रसन्नजीत चक्रवर्ती स्टेशन परिसर में रेलयात्रियों के टिकट की जांच रहा था। प्रसन्नजीत चक्रवर्ती शराब के नशे में धुत था। See more at: http://www.patrika.com/news/drunkard-man-caught-as-tti-at-railway-station/1059939 |
ankurpatrika | विल्लुपुरम मुम्बई सीएसटी के बीच विशेष ट्रेन on : December 17, 2014 - 16:27:12 PM |
चेन्नई। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को यात्रा सुविधा मुहैया कराने के लिए दक्षिण रेलवे ने विल्लुपुरम मुम्बई सीएसटी के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नम्बर 01059 मुम्बई सीएसटी से 22 और 29 दिसम्बर तथा 5 जनवरी को 11.00 बजे मुम्बई सीएसटी से रवाना होकर अगले दिन 13.25 बजे विल्लुपुरम पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नम्बर 01060 24 और 31 दिसम्बर तथा 7 जनवरी को 8.00 बजे विल्लुपुरम से रवाना होकर अगले दिन 12.40 बजे मुम्बई सीएसटी पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, कल्याण, पुणे, सोलापुर, गुलबर्गा, वाडि, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अडोनी, गुन्टकल, गुटी, तडिपात्री, मुदानूरू, येरागुन्टला, कुडापा, राजम्पेटा, रेनीगुन्टा, तिरूतन्नी, अरक्कोणम, कांचीपुरम, चेंगलपेट तथा मेलमरूवतूर में रूकेगी। See more at: http://www.patrika.com/news/villupuram-special-train-between-mumbai-cst/1060130 |
ankurpatrika | बिहार में रेल हादसा: ट्रेन और बोलेरो की टक्कर, 5 की मौत on : December 17, 2014 - 16:30:18 PM |
पटना। बिहार के नवादा जिले में एक ट्रेन हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और बोलेरो की टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ। इसके साथ ही हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पटना के पास ऎसे ही एक हादसे में कई मासूमों की मौत हो गई थी। See more at: http://www.patrika.com/news/train-accident-in-nawada-district-of-bihar-5-killed/1060282 |
kamini_sg | Chart Preparation Time for 22646 on : February 20, 2015 - 10:07:10 AM |
Please help with the chart preparation time for AhiyaNagari Express |
ankurpatrika | इस बजट में कम नहीं होगा रेल किराया: मनोज सिन्हा on : February 20, 2015 - 12:25:00 PM |
नई दिल्ली। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आगामी रेल बजट में किराया घटाये जाने की संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने ने कहा कि संसद में संशोधन विधेयक पारित करके रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी मुकदमा दर्ज करने का अधिकार दिया जायेगा। डीजल के दाम 14 बार कम होने की वजह से यात्रियों को इस रेल बजट में सस्ते किराये की सौगात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किराया सस्ता करने से इन्कार किया है। See more at: http://www.patrika.com/news/manoj-sinhas-comment-on-rail-fare/1086687]No possibility of reduction in train fares: Manoj Sinha |
ankurpatrika | माओवादियों ने उखाड़ा रेल ट्रैक, बैनर लगाकर किया बंद का आह्वान on : February 20, 2015 - 12:28:46 PM |
जगदलपुर/दंतेवाड़ा. माओवादियों ने 20 फरवरी को पांच राज्यों में बंद के आह्वान को लेकर दो स्थानों पर रेल पटरियां उखाड़ दी। इसमें से एक स्थान पर रेलवे ने पटरियां सुधार दी। हालांकि रेल प्रशासन ने फिलहाल किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन स्थगित कर रखा है। See more at: http://www.patrika.com/news/maoists-uprooted-rail-tracks-bandh-called-by-banner/1086693 |
ankurpatrika | लोगों की जान जाए, जयपुर मेट्रो अधिकारियों को परवाह नहीं on : February 20, 2015 - 12:46:26 PM |
जयपुर। जयपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन (जेएमआरसी) आपदा प्रबंधन के प्रावधानों को हल्के में ले रहा है। इसकी बानगी छोटी चौपड़ मेट्रो साइट पर हुए हादसों में दिखाई देती है। इसके बावजूद जेएमआरसी ने चांदपोल और त्रिपोलिया बाजार में पिछले दो महीनों से भारी मशीनों से मेट्रो स्टेशन का काम चला रखा है। निर्माण के दौरान ही बरामदों में व्यापार चालू रहने और हजारों लोगों के भारी मशीनों के पास खरीदारी करने से हमेशा उनके सिर पर खतरा मंडराता रहता है। इसके बावजूद मेट्रो अधिकारियों ने सुरक्षा की आज तक सुध नहीं ली और न ही यहां कोई आपदा प्रबंधन के उपाय किए। See more at: http://www.patrika.com/news/jaipur-metro-officers-have-no-worry-regarding-loss-of-jaipurites/1086603 |
General Discussion
|
|
PNR Predictions
|
|
Train Discussion
|
|
Feedback
|
Indian Railways News
|