| आमघाट रेलवे क्रासिंग पर आठ को बंद रहेगा आवागमन by nikhilndls on 07 May, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | आमघाट रेलवे क्रासिंग पर आठ को बंद रहेगा आवागमन on 07 May, 2013 - 12:00 PM | |
मीरजापुर : झिंगुरा-मीरजापुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित आमघाट रेलवे क्रासिंग पर आठ मई को वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सुबह सात बजे से रात सात बजे तक रेल ट्रैक की मरम्मत कराई जाएगी।यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ खंड अभियंता ने बताया कि क्रासिंग पर रेलवे टै्रक की मरम्मत कराई जाएगी। स्लीपर बदला जाएगा। नई पटरी भी लगाई जाएगी। मीरजापुर की तरफ से आने वाली वाहनों को वाया बरौंधा ओवरब्रिज राबटर््सगंज-मीरजापुर मार्ग पर से होते हुए बरकछा अधवार चौराहा से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार वाराणसी से आने वाले वाहनों को अधवार चौराहा से गोपालपुर वाया बरकछा के रास्ते मीरजापुर के लिए रवाना किया जाएगा। दो दर्जन से अधिक ट्रैकमैनों की टीम मरम्मत कार्य में लगाई जाएगी। | ||