| उड़नदस्ता को देख् यात्रियों में मची खलबली, रेलवे आय में इजाफा by railgenie on 23 August, 2013 - 05:58 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | उड़नदस्ता को देख् यात्रियों में मची खलबली, रेलवे आय में इजाफा on 23 August, 2013 - 05:58 PM | |
जबलपुर. मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश शर्मा के निर्देशन में जबलपुर टिकट चेकिंग स्क्वाड ने रेल सुरक्षा बल के साथ मिलकर भेड़ाघाट से सिहोरा रोड एवं कटनी से मानिकपुर के मध्य ज़बरदस्त चेकिंग अभियान चलाया. इस विशेष अभियान में जबलपुर स्क्वाड द्वारा बस से देवरी स्टेशन पहुँच कर वहां चार गाड़ियों को रोककर व 09 अन्य गाड़ियों को भी चेक किया. इस खंड में कुल 13 गाडियों को चेक किया गया. जिनमें 369 प्रकरण पकडे गए जिनसे रेलवे को 1,43,180 /- रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ. इन प्रकरणों में सर्वाधिक 202 बिना टिकट यात्रा करते पाये गए जिनसे 77,435 /- रूपये रेल राजस्व प्राप्त हुआ, जिसमे 65 यात्री अनियमित टिकिट एवं बिना बुक लगेज के 02 प्रकरण पकड़ें गए. जिनसे 1,770 /- रूपये वसूले गए. वहीँ दूसरी ओर कटनी टिकट चेकिंग स्क्वाड द्वारा कटनी से मानिकपुर के मध्य 10 गाड़ियों को चेक किया गया. जिनमें 101 प्रकरण पकड़ें गए. जिनसे रेलवे को 28,795 /- रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ. इन प्रकरणों में सर्वाधिक 81 बिना टिकट यात्रा करते. 07 यात्री अनियमित एवं बिना बुक लगेज के 13 प्रकरण पकड़ें. इधर | ||