| एक्सप्रेस से सुहाना हुआ रेल सफल, झूम उठे यात्री by RailXpert on 30 April, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
RailXpert | एक्सप्रेस से सुहाना हुआ रेल सफल, झूम उठे यात्री on 30 April, 2013 - 06:00 AM | |
जागरण संवाददाता, (कुशीनगर) : थावें-कप्तानगंज बड़ी लाइन रेल खंड पर रेल का सफर अब सुहाना हो गया है। लंबी दूरी के ट्रेन की सवारी का सपना साकार होने से नागरिकों में खासा उत्साह हैं। इससे व्यापार विकास की अपार संभावनाएं बलवती हुई हैं। शनिवार की रात्रि में छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस के तमकुही, पडरौना, कप्तानगंज रेलवे स्टेशनों पर पहुंचते ही भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों, व्यापारियों व नागरिकों ने चालक, परिचालक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। | ||