| कपड़ों की गठरी ने रोकी बांद्रा एक्सप्रेस by railgenie on 09 September, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | कपड़ों की गठरी ने रोकी बांद्रा एक्सप्रेस on 09 September, 2012 - 12:00 PM | |
मनीमाजरा। माडर्न कांप्लेक्स के सामने रेलवे लाइन पर पड़ी कपड़ों की गठरी ने चंडीगढ़ से कालका जा रही यात्रियों से भरी बांद्रा एक्सप्रेस को 15 मिनट तक रोके रखा। बम की आशंका से चालक ने ट्रेन रोकी। हालांकि जब तक ट्रेन रुकी तब तक तीन बोगियां गठरी के ऊपर से गुजर चुकी थी, लेकिन इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यह सब शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे मनीमाजरा माडर्न कांप्लेक्स फाटक के पास। मजे की बात यह है कि 15 मिनट तक ट्रेन फाटक पर रुकी रह, लेकिन न तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही जीआरपी। और तो और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के किसी अधिकारी को भी ट्रेन रुकने की कोई जानकारी नहीं है। ट्रेन दोबारा पौने सात बजे के करीब रवाना हुई। मनीमाजरा के फाटक नंबर 126-बी से लगभग दो सौ गज पहले ट्रेन रोककर ड्राइवर ने फाटक पर तैनात कर्मी मुन्नी लाल को बुलाया और गठरी को चेक किया। मुन्नी लाल ने बताया कि चालक गठरी को बम समझ रहे थे। जांच की गई तो गठरी से महज कपड़े ही मिले। इसके बाद दोनों ने राहत की सांस ली। मुन्नी लाल ने बताया कि इस दौरान फाटक से लोगों ने गुजरना शुरू कर दिया, जिन्हें हटाने में काफी मुश्किल हुई। मुन्नी लाल ने बताया कि उन्होंने बांद्रा एक्सप्रेस के लिए फाटक शाम 6.25 बजे गेट बंद किया था। कर्मी ने बताया के आसपास के लोगों की मदद से फाटक पर जमा हुई भीड़ को हटा कर 6.40 बजे के करीब ट्रेन को रवाना किया गया। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अधिकारियों को ट्रेेन रुकने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।वहीं जीआरपी थाना इंचार्ज राजेश कुमारी का कहना कि उन्हें किसी ने मनीमाजरा माडर्न कांप्लेक्स फाटक पर बांद्रा एक्सप्रेस के 15 मिनट खड़े रहने की सूचना नहीं दी। उधर, मनीमाजरा थाना प्रभारी ने भी इस मामले में अनभिज्ञता जताई। | ||